बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की पहली सूची जारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। उन्होंने बीजेपी नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए काशी की जनता को नमन भी किया है…
नईदिल्ली (ए)। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहली सूची जारी की है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार मां गंगा की सेवा के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। 2014 और 2019 के बाद अब 2024 में भी पीएम मोदी को वाराणसी लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। पीएम ने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए काशी की जनता को नमन किया है।
सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘मैं खुद में लगातार भरोसा जताए रखने के लिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं और साथ ही पार्टी के करोड़ों स्वार्थरहित कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। मैं काशी के मेरे भाइयों और बहनों की लगातार तीसरी बार सेवा करने का मौका मिलेगा।’
उन्होंने आगे लिखा,’मैं 2014 में लोगों के सपनों को पूरा करने और गरीबों को सशक्त करने की प्रतिबद्धता के साथ काशी आया था। पिछले 10 सालों में काशी को बेहतर बनाने की दिशा में विभिन्न सेक्टर में प्रगति की है। आगे हम और अधिक उत्साह के साथ इन प्रयासों को जारी रखेंगे। मैं काशी के लोगों को उनके आशीर्वाद के लिए विशेष तौर पर कृतज्ञता जाहिर करता हूं।’
इसके साथ ही पीएम मोदी ने आज जारी हुई बीजेपी की पहली सूची को लेकर कहा कि कुछ सीट पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। वहीं कुछ पर आगामी दिनों में घोषणा हो जाएगी। पार्टी के कैंडिडेट के तौर पर नामित सभी लोगों को मैं बधाई देता हूं। उन्होंने गुड गवर्नेंस के बेहतर रेकॉर्ड के साथ ही गरीब के भी विकास को लेकर आश्वस्त करने की बात कही। विकसित भारत के निर्माण के लिए 140 करोड़ भारतवासियों के आशीर्वाद की बात भी कही।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने शनिवार की शाम को 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर सीट, लखनऊ से राजनाथ सिंह पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से, गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया, अमेठी से स्मृति ईरानी दावेदारी करेंगी। इनके साथ ही हेमा मालिनी मथुरा से, गोरखपुर से रवि किशन, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
I thank the @BJP4India leadership and bow to the crores of selfless Party Karyakartas for their constant faith in me. I look forward to serving my sisters and brothers of Kashi for the third time.
In 2014, I went to Kashi with a commitment to fulfil people’s dreams and empower…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2024
















