पीएम मोदी दुबई में बन रहे बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. यह मंदिर यूएई में बनने वाला पहला हिंदू मंदिर है…
नईदिल्ली (ए)। पीएम नरेंद्र मोदी यूएई पहुंच गए हैं. अबू धाबी पहुंचने पर पर वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान पीएम मोदी का स्वागत किया है. भारत के प्रधानमंत्री खाड़ी देश की 2 दिवसीय यात्रा पर हैं. इसके बाद वह बुधवार को कतर की राजधानी दोहा की यात्रा करेंगे।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2015 के बाद से पीएम मोदी 7वीं बार संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर हैं।
भारतीय प्रवासियों के सदस्य और आज जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में आयोजित होने वाले ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को लेकर भारत-यूएई संबंधों में एक प्रमुख मील का पत्थर है. हमारी 1500 लोगों की टीम हैं जो अलग-अलग विभागों में काम कर रहे हैं. कल भारी बारिश हुई लेकिन आज मौसम साफ है हर कोई पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ प्रोग्राम के लिए मैदान पूरी तरह से तैयार हैं. फिलहाल वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं, जबकि भारतीय लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच, पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद-अल-नाहयान से भेंट की. दोनों दिग्गजों के बीच क्या बात हुई? फिलहाल इस बारे में तो कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है मगर इतना जरूर माना गया है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के संदर्भ में बातचीत की होगी।
أنا ممتن للغاية لأخي صاحب السمو @MohamedBinZayed، على الوقت الذي أمضيه في استقبالي في مطار أبو ظبي.
وإنني أتطلع إلى زيارة مثمرة من شأنها تعزيز الصداقة بين الهند والإمارات العربية المتحدة. pic.twitter.com/VltQVXgdxG
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2024
My remarks during meeting with HH @MohamedBinZayed in Abu Dhabi.https://t.co/lfLaOZ2LGp
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2024















