ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आप भारत में सही समय और सही जगह पर हैं। चिप क्षेत्र में जब मंदी हो तो भारत पर भरोसा कर सकते हैं…
नईदिल्ली (ए)। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट मे आयोजित सेमीकॉन-2024 का शुभारंभ करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि 21 वीं सदी में दुनिया में जब चिप के क्षेत्र में कहीं मंदी आती है तो आप भारत पर भरोसा कर सकते हैं। यह भारत में आने के लिए सही समय है और आप सही समय पर सही जगह पर हैं।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का आठवां देश है जहां ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़ा यह आयोजन हो रहा है। इसी वर्ष लाल किले से कहा था कि मेरा सपना है दुनिया की हर डिवाइस में इंडियन मेड चिप हो। सेमीकंडक्टर पावर हाउस बनने के लिए जो भी जरूरी होगा वह सब करने वाला है। क्रिटिकल मिनरल के और इसके ओवरसीज अधिग्रहण के लिए क्रिटिकल मिनरल मिशन की घोषणा की है।क्रिटिकल मिनरल को कस्टम ड्यूटी से छूट हो, ब्लाक्स की माइनिंग की ऑक्शन हो, इस पर तेजी से काम हो रहा है।















