BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने समर्थकों से सोशल मीडिया से ‘मोदी का परिवार’ हटाने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखने वाले समर्थकों का आभार जताया है और साथ ही उनसे अब इसटे हटाने का आग्रह किया है…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लगातार तीसरी बार केंद्र में अब एनडीए की सरकार है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखने वाले समर्थकों का आभार जताया है और साथ ही उनसे अब इसटे हटाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा, चुनावी अभियान के दौरान देशभर के लोगों ने मेरे प्रति स्नेह जताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा। इससे मुझे बहुत ताकत मिली। भारत की जनता ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है और हमें अपने देश की भलाई के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।

उन्होंने कहा, हम सभी के एक परिवार होने का संदेश दिए जाने के बाद मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं और आग्रह करता हूं कि अब आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ‘मोदी का परिवार’ हटा दें। डिसप्ले का नाम बदल सकता है। लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयासरत एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट बना हुआ है।

 

 

Oplus_0

Related Posts