BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना, कहा- वो तब भी जात-पात के नाम पर समाज को बांटते थे और आज भी…

महिला आरक्षण का जिक्र कर पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये चाहते ही नहीं कि महिलाओं को उनका हक मिले, इसलिए बहाने बना रहे हैं…

ग्वालियर (ए)। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के दौरे पर हैं. इसी क्रम में वह सोमवार (2 अक्टूबर) को ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ”विकास विरोधी लोगों को देश ने छह दशक दिए. अगर 9 साल में इतना काम हो सकता है तो 60 साल में कितना हो सकता था. वो नहीं कर पाए. ये उनकी नाकामी है. वो तब भी गरीबों के भावनाओं से खेलते थे, आज भी वही खेल खेल रहे हैं. वो तब भी जात-पात के नाम पर समाज को बांटते थे और आज भी वही पाप कर रहे हैं. वो तब भी भ्रष्टाचार में डूबे रहते थे और आज भी घोर भ्रष्टाचारी हो गए हैं।”पीएम मोदी ने ये हमला ऐसे समय में किया है जब सोमवार (2 अक्टूबर) को ही बिहार सरकार ने जाति को लेकर सर्वे रिपोर्ट जारी की है।

‘जाति-धर्म के नाम पर भ्रम फैला रहा विपक्ष’ प्रधानमंत्री ने कहा, “कांग्रेस के घमंडिया गठबंधन के नेता महिलाओं को लेकर कैसी-कैसी अपमानजनक बातें कर रहे हैं, ये आए दिन हम देख रहे हैं. ये चाहते ही नहीं कि महिलाओं को उनका हक मिले, इसलिए बहाने बना रहे हैं, जाति-धर्म के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं।”

पीएम मोदी ने दावा करते हुए कहा, “एक साल में कोई भी सरकार उतने लोकार्पण और शिलान्यास का काम नहीं कर सकती, जितना एक दिन में हमारी सरकार ने किया. मध्य प्रदेश का विकास वो लोग नहीं कर सकते, जिनके पास न तो नई सोच है और न ही विकास का रोड मैप है. इनका तो बस एक ही काम है,  देश की प्रगति से नफरत करना. अपनी नफरत में ये देश की उपलब्धियों को भी भूल जाते हैं।”

महिला आरक्षण पर भी बोले पीएम महिला आरक्षण पर बोलते हुए पीएम ने कहा, “अनेक सरकारें आईं गईं, हमारी बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के झूठे वादे कर बार-बार वोट मांगे गए, लेकिन ससंद में साजिश करके कानून बनाने से रोका गया. मोदी ने गारंटी दी थी और आज ‘नारी शक्ति अधिनियम’ एक सच्चाई बन चुका है।”

Related Posts