BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में पहुंचे, राहत और बचाव कार्यों की ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली…

वायनाड (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री भूस्खलन प्रभावित वायनाड में हालात का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे भी किया।

हवाई सर्वे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे। वहां अधिकारियों से उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी मौजूद रहे।

भूस्खलन के हवाई सर्वे के दौरान प्रधानमंत्री ने भूस्खलन की वजह के बारे में पूछा और साथ ही भूस्खलन में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए इलाकों पुंचीरीमत्तम, मुंडक्कई और चूरलमाला के हालात का भी जायजा लिया। इस दौरान सीएम पी विजयन भी उनके साथ मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने केरल दौरे पर आज कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरे, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

 

वही प्रधानमंत्री के दौरे पर वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भी खुशी जाहिर की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘धन्यवाद मोदी जी, वायनाड जाकर त्रासदी का जायजा लेने के लिए। यह एक अच्छा फैसला है।’ राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री वायनाड के हालात को देखकर वायनाड त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करेंगे।

Related Posts