BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने पेश किया 8 सालों का रिपोर्ट कार्ड: सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370 और वैक्सीन प्रोडक्शन सहित गिनाये कई उपलब्धियां

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी सरकार के 8 सालों के काम का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। पीएम मोदी ने अपने आठ सालों की उपलब्धियां गिनवाते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया। पीएम ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, मेक-इन-इंडिया के तहत कोरोना के टीकों का उत्पादन जैसे कामों को अपनी सरकार की उपलब्धियों के तौर पर गिनवाया। पीएम ने

MyGovIndia के ट्वीट को पीएम मोदी ने रीट्वीट किया जिसमें मोदी सरकार के आठ सालों की उपलब्धियां बताई गई थी। इन उपलब्धियों में पाकिस्तान में आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370 को निरस्त करना, रक्षा निर्यात में 6 गुना वृद्धि, 1.83 करोड़ से अधिक भारतीयों को विदेशों से निकालने का जिक्र किया गया है। इसके अलावा कोविड-19 महामारी का सही नियंत्रण, 2014 के बाद से आतंकी हमलों में 52 प्रतिशत की कमी और राष्ट्रीय सुरक्षा और सरकार की विदेश नीति को भी मोदी सरकार की उपलब्धियो में शामिल किया गया है।

 

पीएम ने MyGovIndia के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र से प्रेरित होकर हमारी सरकार ने जन हितैषी शासन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए हैं जो गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं और वंचितों की मदद करते हैं। #8YearsOfSushasan।”

Related Posts