BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पुतिन की अगवानी की, कहा- अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करके खुश हूं

पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया है। वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि- एयरपोर्ट पर भारतीय प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने का फैसला अप्रत्याशित (यानी पहले से तय नहीं) था। क्रेमलिन ने आगे कहा कि रूसी पक्ष को इस बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था…

 

 

नईदिल्ली (ए)। गुरुवार की रात दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने एक-दूसरे को गले लगाया है। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी के साथ प्रधानमंत्री आवास जाएंगे। जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। दिल्ली पहुंचने के बाद पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक कार में सवार होकर एयरपोर्ट से रवाना हुए। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन पीएम आवास में रात्रिभोज में शामिल हुए। आज 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस वार्षिक समिट में शामिल होंगे।

एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पुतिन से केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत तमाम रूसी सैन्य अधिकारियों ने मुलाकात की है। इस दौरान उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया है। वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि- एयरपोर्ट पर भारतीय प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने का फैसला अप्रत्याशित (यानी पहले से तय नहीं) था। क्रेमलिन ने आगे कहा कि रूसी पक्ष को इस बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था।

रूसी राष्ट्रपति का स्वागत करने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- मुझे अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। मैं आज शाम और कल हमारी बैठकों को लेकर आशान्वित हूं। भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है; इससे हमारे लोगों को अपार लाभ हुआ है।

एयरपोर्ट पर पुतिन का भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली में जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रपति पुतिन के बैनर पोस्टर्स और होर्डिंग लगाए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक और भारत मंडपम से लेकर राष्ट्रपति भवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किए गए है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, उन्होंने लिखा, ‘भारत में आपका स्वागत है! रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत और रूस अपनी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

राष्ट्रपति पुतिन की यह यात्रा आर्थिक सहयोग को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगी। राष्ट्रपति पुतिन व्यवसायियों के एक बड़े समूह के साथ यात्रा कर रहे हैं। भारत को रूस के साथ व्यापार घाटे में सुधार की उम्मीद है। रूस को भारतीय निर्यात बढ़ाने के लिए कई रास्ते तलाशे जा रहे हैं। फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, कृषि उत्पादों और समुद्री उत्पादों के क्षेत्र में निर्यात। भारतीय व्यवसायों और उत्पादों को एक बड़ा बाजार मिलेगा और इससे रोजगार सृजन और हमारे किसानों की भलाई को भी बढ़ावा मिलेगा। शिपिंग, स्वास्थ्य सेवा, उर्वरक और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में कई समझौतों और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। लोगों के बीच संबंधों, गतिशीलता साझेदारी, संस्कृति और वैज्ञानिक सहयोग में भी और सहयोग देखने को मिलेगा।

Related Posts