BREAKING

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

पीएम मोदी ने खाया लिट्टी-चोखा, बिहार में मचा बवाल..

दिल्ली। बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित हुनर हाट में पहुंचे। हुनर हाट में पीएम ने बिहार के प्रचलित व्यंजन लिट्टी चोखा का स्वाद लिया। वहीं प्रधानमंत्री के लिट्टी चोखा खाने पर बिहारमें बवाल मच गया है।
दरअसल, बिहार में विपक्ष का कहना है कि लिट्टी चोखा चख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में जीत चखने की जुगाड़ में हैं। लिट्टी-चोखा से तो बिहार वालों का दिल का रिश्ता है। वैसे भी एक कहावत है कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘हुनर हाट’ में बुधवार को अचानक पहुंचे, वहां लिट्टी-चोखा खाया एवं कुल्हड़ की चाय पीया। वहीं, पीएम के लिट्टी चोखा खाने पर बिहार में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने लगी है। राजनीति पाटियाँ इसे सियासत से जोड़कर देखने लगी है क्योंकि बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव है लेकिन इसे सिर्फ संयोग ही मान सकते है कि यह आयोजन भी अभी हुआ है।

Related Posts