भिलाई। भाजपा कैम्प मंडल के द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 7 साल के कार्यकाल के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज कैम्प मण्डल के लिंक रोड, जलेबी चौक, नेहरू चौक,-सुभाष चौक, रामलु चौक, ओम शांति चौक ,साहू लकड़ी टाल सहित सभी शक्तिकेन्द्र में मास्क और सैनिटाइजर का वितरण जरुरतमंद लोगो में किया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, जिला महामंत्री मार्केंडेय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, प्रमोद अग्रवाल, गोपाल बीस्ट, भोला साहू, गोविंदा सोनी, छोटेलाल चौधरी,विनोद चेलक,लतेल यादव, दिलीप भगत, नासिर भाई, ब्रिजेश जायसवाल, उमेशचंद जायसवाल, राजु सोनी, तरुण कोलते, अजय कोलते, इत्यादि कार्यकर्ता की अगवाई में सम्पन्न हुआ।














