धमतरी। दिनांक 23.04.2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धमतरी जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे ग्राम श्यामतराई में आमसभा नियत है जिस हेतु व्हीआईपी,आमजन हेतु पार्किंग एवं रूट व्यवस्था बनाई गई हैः-
01. नगरी, सिहावा, बोरई से आने वाले आमजन के लिए पार्किंग व्यवस्था एवं रूट व्यवस्था-: दानीटोला, विंध्यवासिनी मंदिर, लक्ष्मी निवास, अंबेडकर चौक से नया कृषि मंडी में वाहन को पार्क करेगें, एवं दोपहिया से आने वाले सब्जी मंडी में पार्क करेगें, वापसी के दौरान भी उसी रूट में गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगें।
02. कुरूद, मगरलोड, भखारा आने वाले आमजन के लिए पार्किंग रूट व्यवस्था- संबलपुर बायपास से अर्जुनी मोंड़, सिहावा चौक, घड़ी चौक से अंबेडकर चौक होकर नया मंडी में अपने वाहन को पार्क करेगें, एवं दोपहिया से आने वाले सब्जी मंडी में पार्क करेगें, तथा वापस श्यामतराई बायपास से होकर गंतव्य तक जायेगें।
03. कांकेर, बालोद, राजनांदगाँव, दुर्ग की ओर से आने वाले आमजन के लिए पार्किंग एवं रूट व्यवस्थाः- राजनांदगाँव, दुर्ग की ओर से आने वाले मुजगहन बायपास से होकर लोहरसी, बागतराई पब्लिक पार्किंग में पहुंचेंगे, इसीप्रकार कांकेर बालोद से आने वाले वाहन गुरूर, पुरूर से श्यामतराई बायपास कासिंग से बागतराई में वाहन पार्किंग करेगें, साथ ही पार्किंग स्थल से ही पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेगें तथा वापसी के दौरान भी उसी रूट में गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगें।
04.- कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्हीआईपी के लिए पार्किंग एवं रूट व्यवस्थाः- सभी व्हीआईपी संबलपुर बायपास से अर्जुनी मोंड़, सिहावा चौक, घड़ी चौक से अंबेडकर चौक होकर नया कृषि मंडी मोंड़ के आगे बनाये गये व्हीआईपी पार्किंग में अपनी वाहन को पार्क करेगें, वापसी के दौरान श्यामतराई बायपास से अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगें।
05. शासकीय वाहनों की पार्किंग व्यवस्था’ पब्लिक प्रवेश द्वार एवं व्हीआईपी पार्किंग के पहले दांये-बांये निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम दिनांक 23.04.24 को शहर में सभी प्रकार के मालवाहकों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा।

यातायात पुलिस आमसभा में सम्मिलित होने व्हीआईपी,आमजनों से अपील करती है, कि निर्धारित किये गये रूट से ही आवागमन कर पार्किंग में ही पार्क एवं आवागमन कर परेशानियों से बचे एवं शांति व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।
प्रधानंमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आमसभा स्थल पर निम्न वस्तुएं प्रतिबंधित रहेगीः
01 बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, पान मसाला।
02 चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन आलपिन, पेचकस इत्यादि धारदार वस्तुए।
03 पानी बॉटल, कोल्ड्रिंक्स बॉटल, केन, सभी बोतलबंद ज्वलन सामाग्री।
04 खाने-पीने की चीजे, टिफिन डिब्बा, थैल, काला कपड़ा इत्यादि।
यातायात पुलिस कांकेर से रायपुर-धमतरी एवं रायपुर- धमतरी से कांकेर एवं दुर्ग, उड़ीसा बोरई की ओर से आने जाने वाले समस्त वाहन चालकों एवं आमसभा में सम्मिलित होने आमजनों से अपील करती है,कि दिनांक 23.04.24 को आवागमन के दौरान उपरोक्त निर्धारित मार्ग का प्रयोग एवं प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर आमसभा में न आयें एवं अनावश्यक परेशानियों से बचें। शांति व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।
















