BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी और सीएम योगी की मौजूदगी में अयोध्या में 15.76 लाख दीयों से रोशन हुआ सरयू नदी का तट, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव समारोह में अयोध्या में सरयू नदी के तट पर दीपक जलाए गए, दीपोत्सव समारोह में पीएम मोदी और सीएम योगी भी शामिल हुए…

अयोध्या (ए)। अयोध्या में श्रीराम भगवान की पूजा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राम लला के आर्दश हमारे भीतर हैं. उन्होंने कहा, ”श्री रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक, ये सौभाग्य रामजी की कृपा से ही मिलता है. जब श्रीराम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श, मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं।”

पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि आजादी के अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति, देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी. भगवान राम ने अपने वचन में, अपने विचारों में, अपने शासन में, अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा. वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार हैं. साथ ही कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश ने अपनी विरासत पर गर्व और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का आवाहन किया है. राम भगवान किसी को पीछे नहीं छोड़ते।

‘राम भगवान है भावना का प्रतीक’ पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि लाल किले से मैंने सभी देशवासियों से पंच प्राणों को आत्मसात करने का आह्वान किया है. इन पंच प्रांणों की ऊर्जा जिस एक तत्व से जुड़ी है, वो है भारत के नागरिकों का कर्तव्य. आज अयोध्या नगरी में, दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर हमें अपने इस संकल्प को दोहराना है, श्रीराम से सीखना है. भगवान राम, मर्यादापुरुषोत्तम कहे जाते हैं. मर्यादा, मान रखना भी सिखाती है और मान देना भी, और मर्यादा, जिस बोध की आग्रह होती है, वो बोध कर्तव्य ही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राम किसी को पीछे नहीं छोड़ते. राम कर्तव्य-भावना से मुख नहीं मोड़ते. राम भगवान भारत की उस भावना के प्रतीक हैं, जो मानती है कि हमारे अधिकार हमारे कर्तव्यों से स्वयं सिद्ध हो जाते हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज से 6 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और उनकी प्रेरणा से अयोध्या का दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ. यह प्रदेश का एक उत्सव देश का उत्सव बनता गया. आज ये अपनी सफलता की नई ऊंचाई को छू रहा है।”

 

अयोध्या में राम की पैड़ी पर दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव समारोह के दौरान 15 लाख 76 हजार दीपक जले. राम की पैड़ी पर लाखों दीये जलने से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो गया. अयोध्या दिवाली की पूर्व संध्या के मौके पर लाखों दीयों से जगमगा उठा. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दीपोत्सव समारोह में लगभग 15.76 लाख मिट्टी के दीपक जलाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से एक प्रमाण पत्र प्राप्त भी मिला। पीएम नरेंद्र मोदी दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में दीपोत्सव समारोह में शामिल हुए. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लेजर शो का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में सरयू नदी के नए घाट पर ‘आरती’ की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज अयोध्या नगरी भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम अध्याय का प्रतिबिंब है. हमने त्रेता की उस अयोध्या के दर्शन नहीं किए लेकिन प्रभु राम के आशीर्वाद से आज अमृत काल में अमर अयोध्या की अलोकिकता के साक्षी बन रहे हैं: हमारे यहां जब भी समाज ने कुछ नया किया, हमने एक नया उत्सव रच दिया. सत्य की हर विजय के असत्य के हर अंत के मानवीय संदेश को हमने जितनी मजबूती से जीवंत रखा, इसमें भारत का कोई सानी नहीं है।

दीपोत्सव समारोह के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था, जब राम के बारे में, हमारी संस्कृति और सभ्यता के बारे में बात करने तक से बचा जाता था. राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लगाए जाते थे, बीते 8 वर्षों में देश ने हीन भावना की इन बेड़ियों को तोड़ा है. भगवान राम ने अपने वचन में, अपने विचारों में, अपने शासन में, अपने प्रशासन में, जिन मूल्यों को गढ़ा, वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार हैं।

अयोध्या भारत की महान सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंब है. राम अयोध्या के राजकुमार थे, लेकिन आराध्य वो पूरे देश के हैं. उनकी प्रेरणा, उनकी तप-तपस्या, उनका दिखाया मार्ग, हर देशवासी के लिए है. भगवान राम के आदर्शों पर चलना हम सभी भारतीयों का कर्तव्य है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1584210195697500160?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1584210195697500160%7Ctwgr%5Eb04bdd12d2821a88fd37a182a0ec44bb16b1f287%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fup-uk%2Fup-ayodhya-saryu-river-15-76-lakh-diyas-lit-on-the-eve-of-diwali-guinness-book-of-world-record-2244550

Related Posts