प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 6 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखने वाले हैं…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 6 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखने वाले हैं. यह रिडेवलपमेंट का काम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जाएगा. इस योजना के तहत देशभर मे कुल 1309 स्टेशनों का रिडेलवलपमेंट किया जाना है। आज एक नया रिकार्ड बनेगा क्योंकि अभी तक ऐसा नही हुआ है की एक साथ इतने रेलवे स्टेशनो के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे।
इस योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 508 रेलवे स्टेशनों के रिडेवलपमेंट का काम पूरा करने के लिए आधारशिला रखेंगे. इसके तहत कुल लागत 24,470 करोड़ रुपये से अधिक होगी. इन लागत से इन स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा. शहर के दोनों किनारों के उचित एकीकरण के साथ इन स्टेशनों को ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं।
ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22 स्टेशन, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15, कर्नाटक में 13 शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के 9 स्टेशन इन योजना में सम्मिलित हैं। बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग के साथ साथ अकलतरा, भिलाई पावर हाउस , तिल्दा-नेवरा, गोंदिया, वडसा एवं चांदाफोर्ट स्टेशनों में व्यापक प्रस्तावित विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।
यह रेलवे स्टेशन आधुनिक यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे. इसके साथ ही अच्छी तरह से डिजाइन किए गए यातायात सुविधा, अंतर मॉडल रजिस्टर्ड और अच्छी तरह से डिजाइन किए जाते हैं. स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानी संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा. यह रेलवे स्टेशन उस शहर या स्थान की खूबसूरती को प्रदर्शित करेगी।
गौरतलब है कि इंडियन रेलवे अत्याधुनिक सार्वजनिक परिवहन के प्रावधान पर जोर दे रहा है. यह देखते हुए कि रेलवे देश भर में लोगों के परिवहन का पसंदीदा साधन है. ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तर की सुविधाएं जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।









