पीएम मोदी की मां हीराबेन की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसकी सूचना मिलते ही पीएम मोदी तुरंत रवाना हो गए…
अहमदाबाद (ए)। पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसकी जानकारी मिलते ही खुद पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हुए और उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मां से मुलाकात की. कड़ी सुरक्षा के बीच पीएम मोदी ने अपनी बीमार मां से अस्पताल में मुलाकात की, जिसके बाद वो वहां से निकल गए. हालांकि डॉक्टरों की टीम ने बताया है कि पीएम मोदी की मां हीराबेन की हालत स्थिर है. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया. हॉस्पिटल में भर्ती होने के कुछ ही देर बाद अस्पताल की तरफ से एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि हीराबेन मोदी (100) की हालत स्थिर है. पीएम मोदी के पहुंचने से पहले अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी मां से मुलाकात के बाद वापस दिल्ली लौट रहे हैं।
राहुल गांधी ने किया ट्वीट: पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही देश के तमाम लोगों और नेताओं ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की. इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया. अपने इस ट्वीट में उन्होंने कहा, “एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है, मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।”
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi leaves from UN Mehta Institute of Cardiology & Research Centre in Ahmedabad after meeting his mother Heeraben Modi, who is admitted there
As per the hospital, her health condition is stable. pic.twitter.com/HWkJr7Qvq7
— ANI (@ANI) December 28, 2022
अब अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पीएम मोदी की मां हीरा बेन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार आ रहा है और वो खतरे से पूरी तरह बाहर हैं. बताया गया है कि वक्त पर इलाज मिलने से स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो रहा है।















