भिलाई-3। पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने सोमनी भिलाई-3 में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। यह भवन 28 लाख रुपए की लागत से बना है। इस मौके पर अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सामाजिक जनों की जरूरत के अनुरूप भवन का निर्माण होने से लोगों को काफी राहत पहुंचती है।
हमारी कोशिश रही है कि नागरिक जरूरतों के मुताबिक बुनियादी सुविधाओं सहित मनोरंजन आदि की अधोसंरचना भी तैयार हो सके। मंत्री ने कहा कि कोविड-19 शहर की आशंका अभी बनी हुई है ऐसे में स्वास्थ्य अधोसंरचना को लेकर हमारी तैयारियां मजबूत है तथा इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में लगातार लोगों से फीडबैक लेते रहते हैं और उसके मुताबिक अधोसंरचना के क्षेत्र में काम किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य के ढांचे को भी मजबूत करने की कोशिश की गई है और लगातार इस क्षेत्र में स्वास्थ्य अधोसंरचना को बेहतर करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं अपने दौरों में मैं हमेशा लोगों से मिलकर उनकी अपेक्षाएं जानता हूं और उसके मुताबिक विकास कार्य किए आरंभ किए जाते जाते हैं।
मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल जीवन मिशन के माध्यम से पहली बार सभी को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध जल सबको सुनिश्चित कराने की दिशा में बड़ा काम हो रहा है। इसके साथ ही नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास की ठोस पहल की गई है।















