BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पास्को एक्ट में अपराध दर्ज होने पर शिक्षक निलंबित

पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से इस संबंध में मिले प्रस्ताव पर की गई है…

रायपुर। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखण्ड मरवाही के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लिटिया सरई में पदस्थ शिक्षक विनोद कुमार राय (एलबी) के विरूद्ध पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से इस संबंध में मिले प्रस्ताव पर की गई है। निलंबन अवधि में शिक्षक विनोद कुमार राय (एलबी) का मुख्यालय विकाखण्ड शिक्षा अधिकारी मरवाही निर्धारित किया गया है।

Related Posts