पावर हाऊस चौक में निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज में गडर लॉचिंग के लिए गुरूवार एवं शुक्रवार को पावर हाऊस ओवर ब्रिज में आवागमन बाधित रहेगा…
भिलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में पावर हाऊस चौक में निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज में गडर लॉचिंग के कार्य के लिए गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं निरीक्षक विजय ठाकुर (यातायात आकाशगंगा जोन प्रभारी) तथा बी. एल. देवांगन, प्रोजेक्ट मैनेजर रॉयल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा स्थल निरीक्षण कर वाहनो के आवागमन हेतु निम्न बिन्दुओं पर निर्णय लिया गया।
01- आने वाले गुरूवार एवं शुक्रवार को पावर हाऊस ओवर ब्रिज में नंदनी रोड से सेक्टर की ओर एवं सेक्टर से नंदनी रोड की ओर गडर लॉचिग के समय आवागमन बाधित रहेगा।
02- ओवर ब्रिज के दोनो ओर हाईट गेज लगाया जायेगा जिस कारण पावर हाउस ओवर ब्रिज से आगामी छः माह तक पांच मीटर से ऊंचे वाहनो का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
03- नंदनी रोड से सेक्टर की ओर एवं सेक्टर से नंदनी रोड की ओर आने-जाने वाले वाहन के लिए पावर हाऊस अण्डर ब्रिज का उपयोग कर सकते है।
अपील- यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिको से अपील करती है कि असुविधा से बचने के लिए पावर हाउस अण्डर ब्रिज का उपयोग करें।















