BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पारसमणी पत्थर के लालच मे बैगा को मौत के घाट उतारने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

घटना में सम्मिलित 10 आरोपियों को पूर्व में भेजा जा चुका है न्यायिक अभिरक्षा में, आरोपी घटना दिनांक से फरार था…

जांजगीर चांपा। दिनांक 9/7/202 को प्रार्थियां रामवती यादव निवासी मुनंुद ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 8/7/22 को इसका पति बैगा का काम करने के लिए किसी के बुलाने पर गए थे उसके बाद से घर नहीं आने एवं रात करीबन 12 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा घर का दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा खोलने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थिया के हाथ एवं मुंह मे कपड़ा बांधकर घर के अंदर घुसकर घर में रखे नकदी रकम 23000 रू, 2 नग सोना का फुल्ली, एक चांदी का पायल, दो जोडी चांदी की बिछिया को चोरी कर ले गये साथ ही घर के पूजा स्थान के पास सब्बल से खुदाई भी किये किंतु कुछ नहीं मिलने पर वापस चले गये।

प्रार्थियां की रिपोर्ट पर दिनांक 09.07.22 को थाना जाजगीर मे गुम इंसान तथा अपराध क्र 459/22 धारा 458,457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बाबूलाल यादव द्वारा पारसमणी पत्थर नहीं देने पर गुस्से में आकर आरोपियों द्वारा बाबूलाल की हत्या कर कटरा के जंगल मे गडढा खेादकर गाड़ दिये थे। प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना में सम्मिलित 10 आरोपियों को पूर्व में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

प्रकरण का आरोपी भीषम डहरिया घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी के उसके घर में आने की सूचना प्राप्त होने पर जांजगीर से तत्काल टीम भेजकर आरोपी विषम डहरिया उम्र 40 वर्ष निवासी हरदी बाजार को दिनांक 30.12.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी को गिरफतार करने में निरीक्षक कामिल हक, सउनि मुकेश पांडेय एवं प्र.आर. जितेन्द्र परिहार का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts