BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

पारख ज्वेलर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर निकला दिल्ली चोरी का आरोपी: दिल्ली में 25 करोड़ की बड़ी चोरी को घटना कर भिलाई में धरदबोचा गया, 18 किलो सोना और हीरा के जेवरात बरामद

भिलाई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंगपुरा इलाके के ज्वेलरी शोरूम का दीवार तोड़कर करोड़ों रुपये की चोरी का बड़ा मामला 26 सितंबर को प्रकाश में आया था। उसके बाद से दिल्ली पुलिस ने अन्य राज्यो की पुलिस से आरोपी को पकड़ने के लिए मदद ली थी। जिसमे इस तरह की बड़ी चोरियों की जानकारी जुटाया गया और तस्दीक शुरू की गई। दिल्ली पुलिस ने रायपुर और दुर्ग पुलिस से संपर्क किया। जिस वक्त दिल्ली में ये घटना घटी तब आरोपी के दोस्त लोकेश राव को दुर्ग पुलिस ने हिरासत में रखा था, लोकेश राव ने बताया कि आरोपी लोकेश श्रीवास दिल्ली में है। तब दुर्ग पुलिस ने तरीके वारदात से बताया कि इस को घटना लोकेश श्रीवास ने ही अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस ने रायपुर और दुर्ग पुलिस से संपर्क किया। दुर्ग पुलिस की एसीसीयू की टीम ने आरोपी को स्मृति नगर चौकी क्षेत्र सेआज धरदबोचा है। आरोपी से 18 सोना, हीरा के जेवरात बरामद हुआ है। आरोपी स्कूटी से कवर्धा से भिलाई आया था पुलिस ने उस स्कूटी को भी जप्त किया है। इस कार्यवाही में दुर्ग एसीसीयू निरीक्षक संतोष मिश्रा, रायपुर एसीसीयू निरीक्षक गौरव तिवारी, दिल्ली के निरीक्षक विष्णु तिवारी, दिनेश मोरल, एसीसीयू एसआई शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक संतेंद्र मधरिया, रिंकू सोनी सोनी, अमित दुबे, पन्ने लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आपको बता दे की ऐसा ही एक बड़ा मामला भिलाई के पारख ज्वेलर्स में हुआ था। जिसका आरोपी कवर्धा निवासी लोकेश श्रीवास था। जिसने अकेले ही इस बड़ी घटना को बड़े ही शातिर तरीके से अंजाम दिया था। आरोपी ने फरवरी 2020 में पारख़ ज्वेलर्स से 2 करोड़ से ज्यादा की चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी लोकेश श्रीवास को दुर्ग रैन बसेरा से तब गिरफ़्तार किया था। आरोपी के पास से चोरी की गई 5 किलो 558 ग्राम सोने चांदी के ज्वेलरी और नगदी बरामद किए गए थे।आरोप ने अकेले ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। ज्वेलर्स की बगल की निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से पहुंचने के बाद लिफ्ट की डक्ट की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की थी। आरोपित ने सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल प्वाइंट की सप्लाई बंद कर दी थी। इसके बाद लॉकर से सोना पार किया था।

 

तब पुलिस ने चोर को पकड़ने 6 टीम बनाई और बारह हजार मोबाइल नम्बर खंगाले, 300 से अधिक सीसीटीवी खंगाले और फिर आदतन और शातिर चोरों की लिस्ट तैयार की। जिसमे से फिलटर करते हुए अभी को ट्रेस किया आरोपी लोकेश का मोबाइल तीन दिन तक बन्द था, इससे पुलिस को शक हुआ और फिर उसे तलाशने पुलिस दुर्ग पहुंची, दुर्ग के रैन बसेरा में पुलिस ने लोकेश को पकड़ा और पूछताछ की तो आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। तत्कालीन दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा और दुर्ग एसएसपी अजय यादव ने मामले का खुलासा किया था।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंगपुरा इलाके के ज्वेलरी शोरूम का दीवार तोड़कर करोड़ों रुपये की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. चोरी की यह घटना भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वेलर की है. इस वारदात को चोरों ने ज्वेलरी शोरूम की दीवार में छेदकर कर अंजाम दिया. चोर दीवार तोड़ने के बाद पहले शोरूम के लॉकर तक पहुंचे. इस घटना की सूचना मिलने के बाद निजामुद्दीन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के भोगल इलाके में चोरों ने एक गहने की दुकान से करीब 25 करोड़ रुपए की चोरी की. यह मामला सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप की स्थिति है. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

भिलाई चोरी का पुराना फोटो…👇

Related Posts