भिलाई। बुधवार की शाम पाटन में सरकारी फॉर्च्यूनर वाहन की ठोकर से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह पाटन थाने का घेराव कर दिया। लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप भी लगाया गया। लोगों के आक्रोश के बाद पाटन पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार फॉर्च्यूनर भी जब्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरसी गांव निवासी प्रकाश चंद्राकर को फॉर्चूनर CG 02 AG 0011 ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है। प्रकाश चंद्राकर जाम गांव स्तिथ HP गैस एजेंसी मे मैनेजर के पद पर कार्यरत था। जिस वाहन से दुर्घटना हुई वह सरकारी वाहन है और उसके चालक ने लापरवाहीं पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मारी।
पाटन थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया था। गुरुवार को उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। जिस वाहन से एक्सीडेंट हुआ है वह स्टेट गैराज का वाहन है। चालक श्रीराम नेताम बुधवार शाम को सरकारी वाहन लेकर अपने गांव जा रहा था इसी दौरान यह हादसा हुआ है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
थाना पाटन जिला दुर्ग अपराध क्रमांक 156 /22 धारा 279 337 304 ए, घटना दिनांक समय दिनांक 17/8/ 22 के शाम करीब 18:30 बजे।
मृतक का नाम प्रकाश कुमार चंद्राकर पिता बसंत लाल उम्र 30 वर्ष निवासी लोहरसी।
घायल मुनेश चंद्राकर
मृतक का मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एलके 7985
घटना स्थल- शंकर चंद्राकर के घर के सामने ग्राम लोहरसी
नाम आरोपी राम नेताम पिता रामाधार नेताम उम्र 30 वर्ष निवासी फुंडा। आरोपी का वाहन सफेद रंग का फॉर्च्यूनर कार क्रमांक सीजी 02 एजी 0011



















