BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पाटन पुलिस ने अवैध शराबियों के विरुद्ध की ताबड़तोड़ कार्यवाही, अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले एवं बिक्री करने वाले 08 आरोपियों के कब्जे से 170 पौवा देसी मसाला शराब जप्त


दुर्ग। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों कोनिर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में जुआ. सट्टा. शराब पूर्णतया बंद एवं आपराधिक प्रवृत्ति के गुंडा बदमाशो के विरुद्ध के कृत्यों पर प्रभावी करवाई किया जाए और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम एवं एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे द्वारा सतत पेट्रोलिंग कर थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक शिवानंद तिवारी को क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने का निर्देश दिया है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 17 /12/20 को प्रातः 09:00 बजे जरिए मुखबीर सूचना मिली कि कल दिनांक 18/12 /2020 को शुष्क दिवस होने के कारण शराब भट्टी बंद होने के कारण अनेक लोग अवैध शराब बिक्री करने हेतु ले जा रहे हैं मुखबिर सूचना पर महामाया चौक पाटन मे घेराबंदी कर आरोपी (1) हीरामन लाल साहू पिता पुनीत राम साहू उम्र 42 साल निवासी ग्राम खोरपा थाना अभनपुर जिला रायपुर. (2) भूषण लाल साहू पिता खेदु राम उम्र 48 निवासी ग्राम खोरपा थाना अभनपुर जिला रायपुर (3) अघनु पारधी पिता भानु प्रसाद उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सौरम ( 4) विजय कुमार पारधी पिता मान दास पारधी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम साकरा थाना अमलेश्वर ( 5) टीकम साहू पिता सुखराम साहू उम्र 25 वर्ष ग्राम डोरा थाना अभनपुर जिला रायपुर (6) नोहर लाल पिता शिव प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी चंडी सकरी थाना अभनपुर जिला रायपुर (7) बसंत यादव पिता स्वर्गीय बिसौहा यादव उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम कण्हेरा थाना अभनपुर जिला रायपुर( 8 ) राहुल टंडन पिता एस के टंडन उम्र 20 वर्ष निवासी भरेगाभाटा थाना अभनपुर के कब्जे से अवैध रूप से शराब बिक्री कर ना पाए जाने से प्रत्येक के विरुद्ध थाना पाटन में आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) के तहत अपराध कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना पाटन से उपनिरीक्षक सुधांशु बघेल सहायक उपनिरीक्षक रेमन साहू प्रधान आरक्षक अनिल शुक्ला आरक्षक तुषार वर्मा दिनेश्वर पठारे महेंद्र बंजारे होमन साहू की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी 1- हीरामन लाल साहू निवासी खोरपा अभनपुर (19 पव्वा देसी मसाला शराब और मोटरसाइकिल)
2) भूषण लाल साहू निवासी खोरपा अभनपुर (20 पौवा देसी मसाला शराब)
3) अघनु पारधी निवासी शोरूम थाना पाटन( 20 पौवा देसी मसाला शराब)
4 विजय कुमार पारधी (20 पौवा देसी मसाला शराब और मोटरसाइकिल)
5 टीकम साहू (20 पौवा देसी मसाला शराब और मोटरसाइकिल)
6 नोहर लाल साहू (21 पौवा देसी मसाला शराब)
7 बसंत यादव निवासी कण्हेरा थाना अभनपुर के कब्जे से 20 पौवा देसी मसाला शराब और मोटरसाइकिल
8राहुल टंडन निवासी भरेगाभाटा (20 पौवा देसी मसाला शराब)

Related Posts