BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

पाकिस्तान से मैच हारने के बाद अफगानिस्तान फैंस ने पाकिस्तान के फैंस को स्टेडियम में पीटा, स्टेडियम को कुर्सियां उखाड़ फेंकी, देखे ये वीडियो

मैच हारने के बाद अफगानिस्तान के फैंस पाकिस्तानी फैंस को स्टेडियम में ही पीटते नजर आएं साथ ही उन्होंने मैदान की कुर्सियां भी उखाड़ फेंकी, इस घटना पर शोएब अख्तर ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया…

नईदिल्ली (ए)। जब भी क्रिकेट के मैदान पर कोई हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलता है तो फैंस की धड़कने तेज हो जाती है। करीबी मुकाबले में हारने वाली टीम के हाथों निराशा लगती है वहीं जीतने वाली टीम के फैंस खुशी में जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। मगर बुधवार रात पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बाद जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उसने क्रिकेट को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, मैच हारने के बाद अफगानिस्तान के फैंस पाकिस्तानी फैंस को स्टेडियम में ही पीटते नजर आएं साथ ही उन्होंने मैदान की कुर्सियां भी उखाड़ फेंकी। इन वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया।

शोएब अख्तर ने इस घटना का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘अफगान प्रशंसक यही कर रहे हैं। यह वही है जो उन्होंने अतीत में कई बार किया है। यह एक खेल है और इसे सही भावना से खेला और लिया जाना चाहिए। शफीक स्टानिकजई अगर आप लोग खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपके फैंस और आपके खिलाड़ियों दोनों को कुछ चीजें सीखने की जरूरत है।’

शोएब अख्तर ने यहां अफगानिस्तानी खिलाड़ियों का नाम इस वजह से लिया क्योंकि मैच के दौरान आसिफ अली और फरीद अहमद के बीच भी हाथापाई देखने को मिली थी। अंतिम दो ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 21 रनों की दरकार थी। दूसरी ही गेंद पर हारिस रऊफ को आउट कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया था। आसिफ अभी भी क्रीज पर मौजूद था, ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन और मिड विकेट के बीच छक्का लगाकर पाकिस्तान की जीत की उम्मीद को जिंदा रखा।

इसकी अगली गेंद पर फरीद अहमद ने आसिफ अली को स्लो बाउंसर गेंद पर फंसाया और शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े करीम जनत ने कैच पकड़ा। आसिफ अली को आउट करने के बाद जोश में फरीद ने आसिफ के मुंह के आगे जश्न मनाया जिसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी भड़क उठा। मैदान पर ही आसिफ अली ने फरीद को धक्का दिया और बाद में मारने के लिए बैठ भी दिखाया। दोनों खिलाड़ियों के बीच बढ़ती इस लड़ाई में बीच बचाव करने बाकी खिलाड़ियों के साथ अंपायर को भी आना पड़ा।

 

बता दें, अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर को उन्होंने 1 विकेट शेष रहते हुए हासिल किया और एशिया कप 2022 का फाइनल का टिकट हासिल किया। पाकिस्तान को अंतिम ओवर में नसीम शाह ने बैक टू बैक दो छक्के लगाकर यह जीत दिलाई।

https://twitter.com/shoaib100mph/status/1567589651598172161?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1567589651598172161%7Ctwgr%5E467de5959d6caf754269b02592c08f29fdbbf974%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-18931323684192662125.ampproject.net%2F2208242209000%2Fframe.html

Related Posts