BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पाकिस्तान ने ड्रोन से जम्मू पर किया हमला:भारत की जवाबी फायरिंग जारी, किया गया ब्लैकआउट

जम्मू में रुक-रुककर धमाकों की आवाज सुनी गई है। वहीं जम्मू एयरपोर्ट, आरएसपुरा और सांबा में ब्लैकआउट किया गया है। कई जगह सायरन भी बजे हैं। मढ़ क्षेत्र में बिजली बंद कर दी गई है…

 

पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश की, भारत की जवाबी कार्रवाई, पूरे शहर में ब्लैकआउट…

 

नईदिल्ली (ए)। गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तान ने जम्मू को निशाना बनाते हुए ड्रोन से हमला किया है, भारतीय वायु रक्षा तोपें जवाबी फायरिंग कर रही हैं। पाकिस्तानी हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। जम्मू एयरपोर्ट पूरी तरह से सुरक्षित है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक रुक-रुककर धमाकों की आवाज सुनी गई है। वहीं जम्मू एयरपोर्ट, आरएसपुरा और सांबा में ब्लैकआउट किया गया है। कई जगह सायरन भी बजे हैं।सांबा कस्बे के आसपास गोले गिरने की खबर है। छंब क्षेत्र में सात से आठ धमाके हुए हैं। मढ़ मिश्रीवाला में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। फिलहाल मढ़ क्षेत्र में बिजली बंद कर दी गई है।

पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को दावा किया कि भारत ने कराची और लाहौर जैसे बड़े शहरों सहित कई स्थानों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन हमले किए हैं। भारत ने पाकिस्तान के जिन इलाकों को निशाना बनाया है, उन जगहों पर इस्राइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया है।

दुनिया से सबसे घातक ड्रोन में शुमार हार्पी ने पाकिस्तान की कई इमारतों का भारी नुकसान पहुंचाया है। सरकार का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और अब तक 100 से अधिक आतंकी भारतीय सेना की कार्रवाई में मारे गए हैं।

Related Posts