BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

पांचवे में रोहित शर्मा ने बना डाले बड़े रिकॉर्ड्स, कोई एशियन बल्लेबाज नहीं कर सका ऐसा

रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर तीनों फॉर्मेट में 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसा करने वाले वह महज तीसरे भारतीय कप्तान हैं. इससे पहले MSD और विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं…

धर्मशाला (ए)। पांचवे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम 218 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर बिना किसी विकेट पर 71 रन है. इस वक्त भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 38 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि यशस्वी जायसवाल ने 33 रन बनाए हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने खास फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. दरअसल, रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर तीनों फॉर्मेट में 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसा करने वाले वह महज तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

 

रोहित शर्मा से पहले महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली बतौर भारतीय कप्तान तीनों में 1000 रन बना चुके हैं. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के फैफ डु प्लेसी, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और पाकिस्तान के बाबर आजम ने ऐसा किया है।

 

अब तक वर्ल्ड क्रिकेट में महज 6 कप्तान ने तीनों फॉर्मेट में 1000 रन बनाए हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 50 छक्के पूरे कर चुके हैं. ऐसा करने वाले वह पहले एशियन बैट्समैन हैं।

बहरहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट की बात करें तो अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड टीम 218 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड के लिए ओपनर जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए।

लेकिन इसके अलावा बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. लिहाजा, इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. रवि अश्विन ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया. इसके अलावा रवीन्द्र जडेजा को 1 कामयाबी मिली।

Related Posts