BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

पहले ही दिन साउथ अफ्रीका 159 रन पर आल आउट, भारत ने भी गवाएं एक विकेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे कोलकाता टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। मेजबान टीम ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। फिलहाल भारत दक्षिण अफ्रीका से 122 रन पीछे है…

 

 

कोलकाता (ए)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे कोलकाता टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। मेजबान टीम ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। फिलहाल भारत दक्षिण अफ्रीका से 122 रन पीछे है। इससे पहले तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका टीम ने पहली पारी में 159 रन बनाए।

जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर ढेर कर दी है। भारत के लिए बुमराह ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच विकेट झटके। भारत ने पहले दिन तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी समाप्त कर दी। अब भारत पहली पारी में बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा। भारत के लिए बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को एक सफलता मिली।

दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर ने 24, टॉनी डि जॉर्जी ने 24, रेयान रिक्लेटन ने 23, काइल वेरेने ने 16, सिमोन हार्मर ने 5, तेम्बा बावुमा ने 3 और कॉर्बिन बॉश ने 3 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

वहीं 18 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। मार्को यानसेन ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड किया। वह 12 रन बना सके। फिलहाल केएल राहुल का साथ देने तीसरे नंबर पर वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए आए।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पिच सूखी लग रही है और बल्लेबाजी करना आसान होगा। कगिसो रबाडा इस मैच में नहीं खेले। उनकी जगह कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग-11 में जगह मिली। वहीं, भारत के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किया। ऋषभ पंत की एंट्री हुई है। वह नीतीश रेड्डी की जगह शामिल हुए हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल की भी टीम में एंट्री हुई है। यानी टीम इंडिया चार स्पिनर के साथ खेल रही है और इनमें तीन ऑलराउंडर हैं। साई सुदर्शन यह मैच नहीं खेल रहे।

Related Posts