सुप्रीम कोर्ट बीते शुक्रवार को अनूठे पल का गवाह बना जब पहली बार एक मूक-बधिर महिला वकील ने कोर्ट के सामने वर्चुअल तरीके से दलीलें पेश कीं। सारा सनी नामक वकील ने इशारों के जरिये अपनी दलीलें रखीं…
नईदिल्ली (ए)। सुप्रीम कोर्ट बीते शुक्रवार को अनूठे पल का गवाह बना जब पहली बार एक मूक-बधिर महिला वकील ने कोर्ट के सामने वर्चुअल तरीके से दलीलें पेश कीं। सारा सनी नामक वकील ने इशारों के जरिये अपनी दलीलें रखीं। सुप्रीम कोर्ट ने दुभाषिये सौरभ रॉय चौधरी की मदद से सारा सनी की बात समझी।














