BREAKING

फीचर्डविविध

पहली बार मिला टी-20 क्रिकेट में खेलने का मौका और अफ्रीकी बॉलर केशव महाराज ने बना दिया अनोखा रिकॉर्ड

नईदिल्ली (ए)। नए कप्तान केशव महाराज की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए मेजबान श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 28 रनों से जीत दर्ज की। टीम के लिए इस मैच में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह मैच प्रोटियाज कप्तान महाराज के लिए काफी खास बन गया।

क्योंकि उन्होंने इस मैच से पहले कभी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला था। उन्हें इस मैच में न सिर्फ टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला, बल्कि कप्तान बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। उन्होंने इस मैच में पहली ही गेंद पर विकेट झटक लिया और अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

महाराज टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू पर टीम की कप्तानी करते हुए पहली गेंद पर विकेट लेने वाले मात्र दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में श्रीलंका के भानुका राजपक्षे को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। राजपक्षे इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल सके। महाराज से पहले पहले यह कारनामा नेपाल के पूर्व कप्तान पारस खड़का ने किया था। उन्होंने आज से 14 साल पहले हांगकांग के खिलाफ यह कारनामा किया था।

श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए एडम मार्करम (48) और रिजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डिकॉक की जोरदार पारियों की बदौलत निर्धारित ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए, जिसके जवाब में मेजबान टीम 6 विकेट गंवाकर 135 रन ही बना सकी और यह मैच 28 रनों से हार गई। श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल ने 66 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जिताने की पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसके जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Related Posts