BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

पहली पारी में भारत की शर्मनाक बल्लेबाजी: कोहली सहित 5 खिलाड़ी शून्य पर आउट, न्यूजीलैंड ने लिया 134 रन की बढ़त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में है। टेस्ट का पहला दिन बारिश से पूरी तरह धुल गया था। गुरुवार को 98 ओवर का खेल होना है। गुरुवार को टॉस हुआ और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था…

 

बेंगलुरु (ए)। पहले टेस्ट में भारत की पहली पारी 46 रन पर सिमट गई है। कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। ओवरकास्ट कंडीशन में टीम इंडिया के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। टीम के पांच बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 13 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा दो रन और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर आउट हुए। भारत के 05 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए है।

46 रन भारत में किसी भी टीम द्वारा टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। भारत ने दो साल पहले न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। 2021 में कीवी टीम वानखेड़े में 62 रन पर सिमट गई थी। यह भारत का अपने घर में सबसे खराब प्रदर्शन है। 37 साल पहले यानी 1987 में दिल्ली में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत का यह सबसे खराब स्कोर है।

इससे पहले 1976 में टीम इंडिया ने वेलिंगटन में कीवियों के खिलाफ 81 रन बनाए थे। यह टेस्ट में भारत का तीसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भारतीय टीम 36 रन पर सिमट गई थी। वहीं, 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टीम इंडिया 42 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह टेस्ट में ओवरऑल किसी द्वारा 10वां न्यूनतम स्कोर है।

पहली पारी में भारत को 46 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की और स्टंप तक पहली पारी में तीन विकेट पर 180 रन बनाकर 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

पहले द‍िन बार‍िश के कारण धुला मैच 16 अक्टूबर मैच का पहला दिन था. लेक‍िन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच का पहला द‍िन बार‍िश के कारण धुल गया. बार‍िश का कहर इस कदर था कि टॉस भी नहीं हो सका. मैदान पर पूरे द‍िन बार‍िश की वजह से कवर्स मौजूद थे।

कई बार ऐसा अपडेट भी आया क‍ि मैच शुरू हो सकता है, लेक‍िन करीब ढाई बजे मैच के प्रसारण के दौरान पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटेर सबा करीम ने घोषणा की 16 अक्टूबर का खेल रद्द हो गया है।

Related Posts