BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचा

रायपुर। पहलगाम, कश्मीर आतंकी हमले में दिवंगत रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर बुधवार की रात स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचा।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वर्गीय मिरानिया के पार्थिव शरीर पर फूल चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

साथ ही महापौर मीनल चौबे, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, राजेश मूणत, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत झाबड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान निगम आयुक्त विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उपस्थित मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

Related Posts