

भिलाई। पश्चिम बंगाल में हुए हिंसक घटनाओं के विरुद्ध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी के आह्वान पर भाजपा नेताओं ने आज अपने अपने घरों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपने गृह ग्राम उरला निवास में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। सांसद ने ट्वीट कर लिखा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC के जीत के बाद TMC के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर अराजकता फैला रही है जो लोकतंत्र के इतिहास में काला धब्बा है। वही भारतीय जनता पार्टी केम्प मंडल भिलाई के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या आगजनी, लुट, बलात्कार जैसे कृत्य किया जा रहा है। जिसके विरोध में ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया साथ ही जमकर नारेबाजी किया गया। पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, भिलाई चरोदा महापौर चंद्रकांता मांडले, मण्डल अध्यक्ष दिलीप पटेल, भारतीय जनता पार्टी केम्प मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, भोला साहू, मंजूषा साहू, अतुल पर्वत, दीपक मिश्रा, रश्मि सिंह, कंचन सिंह, अतुल चक्रवर्ती, गनपत यादव, प्रदीप सेन गुप्ता, चंदन यादव, गोविन्दा सोनी, विनोद शर्मा, इब्राहार खान, नारद सिंह, मनोज मुखर्जी आदि ने अपने अपने घरों में प्रदर्शन किया वही भाजपा कैम्प मंडल ने पुतला दहन किया।
















