भिलाई। भिलाई कैन डू, पर्वत फाउंडेशन के चैयरमैन व भाजपा नेता अतुल पर्वत ने रविवार को हैदराबाद पहुँच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात कर कोरोना काल को देखते हुए 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीन कोरोना आपदा से इस लड़ाई में ऑक्सीजन की कोई कमी ना हो यह देखते हुए गृह मंत्री जी को सौंपी। गृह राज्यमंत्री जी.किशन रेड्डी जी ने अतुल पर्वत व #BhilaiCanDo Parwat Foundation की इस सोच और पहल की प्रशंसा की व बधाई शुभकामनाये दी।














