BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पर्यावरण दिवस पर सांसद की उपस्तिथि में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने लगाए 75 फलदार और औषधीय पौधों

भिलाई। भिलाई दुर्ग के समस्त नागरिक बंधुओं ने विश्व पर्यावरण दिवस “आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव” के अवसर पर दुर्ग लोकसभा साँसद विजय बघेल एवम् रजनी बघेल एवं भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के महामंत्री शंकरलाल देवांगन के नेतृत्व में लगभग 75 फलदार व औषधीय पौधों का सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुडको जैव विविधता बायोडाईवरसिटी पार्क (तितली उद्यान) पर किया गया।

उक्त कार्यक्रम के अवसर सभी प्रबुद्धजनों व जागरूक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित होकर हरित क्रांति को बढ़ावा देने पौधा लगाए और लोगों को भी इस पुनीत कार्य मे जुड़ने हेतु प्रेरित करेने का निवेदन सांसद विजय बघेल ने करते हुए कहा सभी को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। संसद विजय बघेल ने कहा हम सबको सचेत होने की आवश्यकता है निरंतर प्रदूषण बढ़ने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है पिछले साल हमने 44,000 वृक्षारोपण किया था हम संकल्पित करें कि हमें वृक्षारोपण के प्रति और जागृत होने की आवश्यकता है, वृक्षारोपण कर 2 साल परवरिश आवश्यकता है ताकि हम गर्मी प्रदूषण से मुक्ति पा सके।

इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी नीशु पांडे, करमजीत सिंह ने सासंद विजय बघेल द्वारा वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित टी शर्ट का  वितरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी व स्वयंसेवक बंधुगण, भिलाई दुर्ग के निगम के सम्मानित पार्षदगण, पूर्व पार्षद, भिलाई-दुर्ग के चार्टेड एककॉउंटेंट गण, सांस्कृतिक व खेल जगत से जुड़े सदस्यगण, व्यापारी व औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े सदस्यगण, प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े सम्मानीय पत्रकार गण, नारी शक्ति की सक्रिय सदस्यगण एवम् प्रबुद्धजन गणमान्य नागरिकगण महिला शक्ति, भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय व जागरूक पदाधिकारी व सदस्यगणों के पावन आतिथ्य मे सपन्न हुआ।

Related Posts