BREAKING

Uncategorised

पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू की विशेष पहल: सिरपुर को हेरिटेज स्थल के रूप में बुद्धिष्ट थीम में विकसित करने कांसेप्ट प्लान तैयार

रायपुर। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व के पर्यटन स्थल सिरपुर को हेरिटेज स्थल के रूप में बुद्धिष्ट थीम में विकसित करने कांसेप्ट प्लान तैयार किया गया है। इसका विकास तीन चरणों में 62 करोड़ 96 लाख रूपए से करने की योजना हैै।

योजना के मुताबिक पहले चरण में 32 करोड़ 94 लाख रूपए चर्ख किए जाएंगे। पहले चरण में तीन भव्य स्वागत द्वार, साईनेजेस सहित पार्किंग, एडमिन बिल्डिंग (टिकट काउंटर, रिसेप्शन, वेटिंग एरिया, प्रबंधक एवं स्टाफ कक्ष), लैण्डस्केपिंग, 15 गजिबो-पगोड़ा तथा छोटे पुल का निर्माण, शौचाल, बुद्धिष्ट थीम पार्क, रायकेरा तालाब के चारों ओर पत्थरों से पिंचिंग एवं फुटपाथ, सायकल ट्रेक एवं सायकल स्टैण्ड, 15 फूड स्टॉल और ओपन एयर थियेटर निर्मित किए जाएंगे। द्वितीय चरण में 17 करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से वाकिंग ट्रेल्स एवं रेस्टिंग प्लेस, टायलेट ब्लाक एवं पार्किंग एरिया और तृतीय चरण में 12 करोड़ 8 लाख रूपए की लागत से ओवर ऑल साइट, मोटर ट्रेल्स और म्यूजियम एवं शौचालय को निर्माण किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2021-22 में बजट में नवीन मद में सिरपुर के विकास के लिए 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

Related Posts