मृतिका खुशबू यादव उर्फ हीना के ससुर भवन सिंह मरकाम एवं सास जेठिया बाई के द्वारा मिलकर जमीन घर बटवारा की बात को लेकर मृतिका खुशबू उर्फ हीना यादव का गला और मुंह दबा कर हत्या करना पाये गया…
बिलासपुर। चौकी बेलगहना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खोंगसरा बंधियापारा में दिनांक 13-14.01.2024 की दरम्यानी रात सूचक भवन सिंह मरकाम की बहू खुशबू यादव उर्फ हीना यादव की कमरा अन्दर बिस्तर में अज्ञात कारण से मृत्यु हो गयी थी, सूचक भवन सिंह मरकाम निवासी बंधियापारा खोगसरा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मृतिका नवविवाहिता होने से कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष शव पंचनामा कर घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया, चूकि मृतिका खुशबू यादव उर्फ हीना नवविवाहिता होने से मामले को गंभीरता से जांच करने की निर्देशित किया गया।
इसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा सिद्धार्थ बघेल के दिशानिर्देश पर पुलिस चौकी बेलगहना द्वारा विशेष टीम गठित कर मामले में घटना स्थल बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा प्राप्त पीएम रिपोर्ट का बारीकी अवलोकन कर गवाहों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर से मृतिका के ससुर भवन सिंह मरकाम एवं सास जेठिया बाई मरकाम के द्वारा घटना दिनांक 13.01.2024 के रात्रि लगभग 10:30 बजे मृतिका खुशबू यादव उर्फ हीना के ससुर भवन सिंह मरकाम एवं सास जेठिया बाई के द्वारा मिलकर जमीन घर बटवारा की बात को लेकर मृतिका खुशबू उर्फ हीना यादव का गला और मुंह दबा कर हत्या करना पाये गया।
जिसपर धारा 302,34 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने अपराध कायम कर आरोपियों का मेमोरडम कथन लेखकर घटना में मुँह दबाने प्रयुक्त गमछा को जप्त कर आरोपियों 1- भवन सिंह मरकाम पिता इतवारी मरकाम उम्र 45 वर्ष सा. बंधियापारा खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला-बिलासपुर 2 श्रीमती जेठिया बाई पति भवन सिंह मरकाम उम्र 48 वर्ष सा. बंधीयापारा खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला-विलासपुर को दिनांक 18.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त मामले मे चौकी प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रआर भुनेश्वर मरावी, आर सत्येंद्र राजपूत, विजेंद्र कोल, कौशल बिंझवार का विशेष योगदान रहा।
आरोपी:- 1.भवन सिंह मरकाम पिता इतवारी मरकाम उम्र 45 वर्ष सा. बंधियापारा खोंगसरा चौकी बेलगहना
2. जेठिया बाई पति भवन सिंह मरकाम उम्र 48 वर्ष
सा. बंधियापारा खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा
जिला-बिलासपुर
मृतिका- खुशबू यादव उर्फ हीना पति रोहित मरकाम उम्र 19 वर्ष साकिन बंधियापारा खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला-बिलासपुर















