BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

परिचालक लायसेंस के बिना चलने वाली बसों पर दुर्ग आरटीओ उड़नदस्ता ने की सघन जाँच कार्यवाही

दुर्ग। परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग द्वारा समय समय पर विभिन्न मार्गों में संचालित होने वाली बसों की जाँच कर कमीं पाए जाने पर कार्रवाई की जाती है। परिवहन मुख्यालय के पर यात्री बसों में चलने वाले परिचालकों के लायसेंस बनाने हेतु पूर्व में बस ऑपरेटरों, बस यूनियन की बैठक लेकर शिविर का आयोजन किया गया था।

जिसमें परिचालकों के लिए लायसेंस अनिवार्य रूप से बनाने तथा बिना परिचालक लायसेंस के बस संचालित नहीं करने दिशा निर्देश जारी किए गए थे शिविर के माध्यम से बस परिचालकों के द्वारा परिचालक लायसेंस बनाया गया था किंतु अभी भी बहुत से बसों में परिचालक बिना परिचालक लाइसेंस के चल रहे हैं।

अब ऐसे बसों की जाँच सघन रूप से की जा रही है तथा जिन बसों में परिचालकों के पास परिचालक लाइसेंस नहीं है उन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है ।माह जनवरी फ़रवरी में बिना परिचालक वर्दी के 125 बसों पर ,बिना किराया सूची के क़रीबन 31 बसों पर और बिना कंडक्टर लायसेंस के चलने वाले क़रीबन 180 यात्री बसों पर कार्रवाई किया गया है।

बिना परमिट के आठ तथा अखिल भारतीय पर्यटक परमिट पर चलने वाले यात्री बसों पर क़रीबन दस बसों पर कार्रवाई किया गया ।बिना परिचालक लाइसेंस चलने वाली बसों पर ये कार्रवाई लगातार अभी जारी रहेगी इसके लिए समस्त बस संचालकों से अपील है कि अपने परिचालकों के परिचालक लाइसेंस बनाना सुनिश्चित करें तथा बिना परिचालक लाइसेंस की बसें संचालित न करें अन्यथा उन पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

माह जनवरी फरवरी में लगभग 381 बसों पर कार्यवाही कर लगभग तीन लाख पाँच हज़ार शमन शुल्क शासन के खाते में जमा कराया गया।

Related Posts