BREAKING

खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड़ में आए दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला, महादेव सट्टा एप मामलें में आरक्षक को किया बर्खास्त

दुर्ग। छत्‍तीसगढ़ के सबसे चर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में अभी जांच जारी है। इस मामले में आरोपी रहे आरक्षक अर्जुन सिंह यादव को दुर्ग जिला के नवपदस्थ एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बर्खास्‍त कर दिया है। बता दें आरक्षक के सट्टा ऐप मामले में शामिल होने के आरोप थे, इस मामले में आरोपी आरक्षक अर्जुन सिंह यादव से पूछताछ की जा रही थी। उक्‍त मामले में अब दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्‍ला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षक अर्जुन यादव को बर्खास्‍त कर दिया है।

दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला आज ज्वाइनिंग के साथ ही एक्शन में आ गये हैं। एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर एक आरक्षक अर्जुन सिंह यादव को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है। आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी, जिसके आधार पर 27 फरवरी 2023 को दुर्ग आरआई की तरफ से आरोप पत्र जारी किया गया था। आरोप पत्र की तामिली 8 मार्च 2023 को करायी गयी। लेकिन आरक्षक की तरफ से इस संदर्भ में कोई जवाब नहीं दिया गया।

बाद में विभाग ने आरोप पत्र का रिमाइंडर भेजा, तो आरक्षक ने ये कहकर जवाब भेजा, कि उसका स्वास्थ्य खराब है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने की वजह से विभागीय जांच की कार्रवाई के लिए डीएसपी पुलिस लाइन निलेश द्विवेदी की अगुवाई में टीम बनायी गयी। निलेश द्विवेदी के ट्रासफर के बाद डीएसपी चंद्रप्रकास तिवारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। देखे आदेश…

 

Related Posts