भिलाई। शुक्रवार की रात खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पिता के द्वारा क्रूरता पूर्वक अपनी पत्नी एवं तीन बेटियों पर तलवार से हमला किया गया। इस हमले में बड़ी बेटी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य को गंभीर घायल अवस्था में पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि
बीती रात्रि खुर्सीपार श्रमिक क्षेत्र में केएलसी मोहल्ले में अमरदेव राय अपनी तीन बेटी एवं पत्नी के साथ रहता है। क्रूरता पूर्वक अपनी पत्नी एवं तीन बेटियों पर उसके द्वारा क्रूरता पूर्वक एवं लाठी से हमला किया गया।
इस जानलेवा हमले में अमर देव राय की 20 वर्षीय बड़ी बेटी की मौत हो गई जबकि पत्नी और बाकी दो बेटी की भी हालत नाजुक है। तीनों घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। पति अमर देव राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।














