BREAKING

Uncategorised

पत्थलगांव की घटना पर डॉ. रमन सिंह और सांसद सरोज पाण्डेय ने दिया बयान, सरोज पाण्डेय ने कहा 01 करोड़ ₹ की मुआवजा राशि दे सरकार

रायपुर। आज जशपुर जिले के पत्थलगांव में हुए हिट एंड रन की इस घटना काे लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा की प्रदेश सरकार को  मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा देना चाहिए।डॉ. रमन सिंह ने कहा, पत्थलगांव की घटना एक दिल दहला देने वाली घटना है।

एक गांजा तस्कर की गाड़ी आती है और लोगों को रौंदकर चली जाती है। घटना में एक भी पुलिस का कर्मी वहां नहीं दिखा। असामाजिक तत्वों का हौसला प्रदेश में बढ़ते जा रहा है, इसका एक उदाहरण है यह घटना की किस तरह से असामाजिक तत्व भीड़ को कुचल सकते हैं।

डॉ. रमन सिंह ने कहा, मेरा ऐसा मानना है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस घटना तो तत्काल संज्ञान में लेना चाहिए। वे उप्र के लखीमपुर जा सकते हैं, तो यहां भी जाएं और मृतक के परिवार से मिलकर उनके दुख में सहभागी बने। उन्होंने घायलों को दस लाख का मुआवजा देने की भी मांग की है। यहां देखे वीडियो👇

उन्होंने कहा, जो गंभीर रुप से घायल हैं उनको तत्काल रायपुर के एम्स अस्पताल लाकर भर्ती कराया जाए। वही इस घटना पर राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय ने वीडियो जारी कर कहा की मुख्यमंत्री को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने का ऐलान करना चाहिए। यहां देखे वीडियो👇

https://youtu.be/wE8U_O4hQE4

Related Posts