भिलाई। कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम अकोला में पति पत्नी व दो बच्चों की हत्या की खबर से क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है। घटना बुधवार आधी रात के बाद की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव मौके पर पहुंच गया है वहीं डॉग स्क्वाड टीम के अलावा अन्य टीम भी मौके पर पहुंच है। घटना के संबंध में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुम्हारी के पास अकोला गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हुई है। सिर पर कुल्हाड़ी मारकर एक ही परिवार के 4 लोगों की जान लेने की यह खबर आसपास के क्षेत्र में सनसनी की तरह फैला।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कुम्हारी पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। यह घटना मुरमुंदा के समीप स्थित ग्राम अकोला की है जहां उड़ीसा के मूल निवासी भोलानाथ बाड़ी किराए में लेकर परिवार समेत निवास करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोलानाथ यादव (28 वर्ष), उसकी पत्नी नैना (25 वर्ष), उनके दो बच्चे मुक्ता और प्रमोद की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या की गई है। घटना कल देर रात की है, सुबह जानकारी लगते ही कपसदा के सरपंच भोज प्रसाद ध्रुव ने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों ने चार लाशें देखीं और पुलिस को सूचना दी गई। भोला खेत में मजदूरी का काम करता था। सभी की हत्या कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से की गई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम, डॉग स्कॉड, एसपी अभिषेक पल्लव समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
प्रारंभिक जानकारी में एसपी दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव ने
बताया कि ग्राम कपसदा अकोला रोड पुनाराम टंडन की
बाड़ी में पिछले 12 वर्ष से भोलानाथ यादव पिता राजभोज
यादव (34 वर्ष) निवासी ग्राम देरगा सिंधी कला जिला
बालंगीर उड़ीसा हाल मुकाम पूना राम टंडन बड़ी कपसदा,
पत्नी नैना यादव (30 वर्ष), पुत्र प्रमोद यादव (12 वर्ष), पुत्री
मुक्ता यादव (7 वर्ष) के साथ बाड़ी में अपने परिवार के साथ
रहकर काम करता था। बुधवार – गुरुवार की दरमियानी रात
किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। मौके पर
जांच जारी है।














