BREAKING

Uncategorised

“पढ़ई तुंहर दुवार” के तहत विद्यार्थियों के लिए एन्ड्राइड एप तैयार, एप को गुगल प्ले स्टोर से किया जा सकता है डाउनलोड

रायपुर। कोरोना संकट काल में ऑनलाईन शिक्षा को आसान बनाने के लिए ‘पढ़ई तुंहर दुवार‘ कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग और एनआईसी ने मिलकर एक एन्ड्राइड एप तैयार किया है। इस एप के माध्यम से विद्यार्थी इंटरनेट उपलब्ध होने पर अपने पाठ्यक्रम से संबंधित कन्टेंट डाउनलोड कर सकेंगे और डाउनलोड किए गए वीडियो और अन्य कन्टेंट जब इंटरनेट उपलब्ध नहीं हो, तब भी ऑफलाईन देखे जा सकेंगे। यह एप दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है। इस एप को गुगल प्ले स्टोर से नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है। https://play.google.com/store/apps/details?id=in.cgschools.learningapp  
    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूलों के विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाई के लिए ऑनलाईन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लॉकडाउन के दौरान माह अप्रैल में पढ़ई तुंहर दुवार की वेबसाइट लॉन्च की थी। ऑनलाइन शिक्षा की योजना ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ का लाभ लगभग 22 लाख बच्चों को मिल रहा है तथा 2 लाख शिक्षक-शिक्षिकाएं इस व्यवस्था से जुड़े हैं।

Related Posts