दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके लिए वार्ड नागरिको के अलावा लोगो के लिए सुगम आवागमन में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क डामरीकरण की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। इस 19 व 22 वार्ड क्षेत्र में डामरीकरण के लिए 34.86 लाख से सड़क डामरीकरण के लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर गया जिला अध्यक्ष श्री पटेल, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, शंकर ठाकुर, पार्षद काशीराम रात्रे, पार्षद काशीराम कोसरे, निर्मला साहू, पार्षद खिलावन मटियारा, एल्डरमेन रत्ना नामदेव, अजय गुप्ता, देव सिन्हा, हरीश साहू, विकास यादव, कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, सहायक अभियंता शंकर दयाल शर्मा के उपस्थिति।
भूमिपूजन के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र वासियो द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। क्षेत्र वासियो के मांगो पर आज सूर्या होटल से लेकर कैलाश नगर होते हुए भगत सिंग स्कूल तक सड़क डामरीकरण कार्य प्रारंभ शीघ्र कर दिया जाएगा।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा जर्जर हो चुकी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने से लोगो को राहत मिलेगी।
वही इससे उन्हें आने जाने में सुविधा होगी और समय की बजत होगी।लोगो को बरसात में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।विधायक व महापौर ने कहा कैलाश नगर मुख्य मार्ग पर बहुत ज्यादा गड्ढे हैं जिससे आवागमन में आम जनता को एवं गाड़ियों को आने-जाने बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आम जनता की परेशानियों को देखते हुए सड़क को दुरुस्त करते हुए डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया।















