दुर्ग। पंडित मोतीलाल नेहरू प्री मेट्रिक आदिवासी छात्रावास दुर्ग का बालक 21 वा पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम भिलाई क्लब सिविक सेन्टर भिलाई में दिनांक 02/01/2022 रविवार को संपन्न हुआ। इस साल कार्यक्रम युवाओं के द्वारा हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में हमारे साथी जो कोरोना काल में स्वर्गवास हो गये थे उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया।
पश्चात पुरुषों का 50 मीटर दौड जिसमें 55 से 65 साल के सभी युवा साथियों ने भाग लिया। फिर बच्चों का कुर्सी दौड, महिलाओं का कुर्सी दौड तत्पश्चात हमारे ही साथी पूर्व छात्रावासी छात्र इन्द्र शाह मंडावी जो आज संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक मानपुर मोहला है के द्वारा अपने छात्र जीवन और जनप्रतिनिधि तक का सफर के बारे में बताए साथ ही युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के बारे में कहा।
गोविन्द चुरेन्द कमिश्नर सरगुजा एवं जगदलपुर ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय संपत्ति जल, जंगल और जमीन की रक्षा के बारे में बताये हमारे पूर्व छात्रावासी छात्र हीरा लाल नायक (सेवा निवृत्त भा.प्र.सेवा) ने भी छात्रावास में रहकर बिताये दिनों के बारे में तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा तक पहुंचने तक का सफर के बारे में बताये।


इसके बाद हमारे सेसेवानिवृत साथी पहलवान सिंह ठाकुर और गोविन्द ढ का मोमेंटो, साल श्रीफल भेटकर सम्मान किया गया।















