टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस निर्धारित ओवर में सिर्फ 232 रन ही बना सकी और 11 रन से यह मैच हार गई…
अहमदाबाद (ए)। डेथ ओवर्स में अर्शदीप सिंह और विजयकुमार विशक की घातक गेंदबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रन से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की 81* रनों की साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए। यह पंजाब का आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। पिछले सत्र में पंजाब ने केकेआर के खिलाफ 262/2 का स्कोर बनाया था। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 232 रन ही बना सकी।















