BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

न्यूखुर्सीपार वार्ड-47 में फर्जी वोटिंग को लेकर हुआ मारपीट, पुलिस ने भांजी लाठी, SSP, ASP पहुंचे मौके पर

भिलाई। न्यूखुर्सीपार राधाकृष्ण मंदिर वार्ड-47 में चुनाव की अंतिम समय मे फर्जी वोटिंग का हल्ला होने पर दो पक्ष आपसे में भीड़ गए। जिनके कारण वहां का माहौल खराब हो गया।

सोमवार को निकाय चुनाव के लिए हो वार्ड-47 राधाकृष्ण मंदिर के मतदाता पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय स्कूल में वोट देने आ रहे थे। सुबह से शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न हो रहा था लेकिन चुनाव खत्म होने के ठीक 10 मिनट फर्जी वोटिंग का हल्ला होने पर भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक स्कूल परिसर में दाखिल हुए और महौल खराब हो गया।

देखते ही देखते महौल इतना बिगड गया कि सूचना मिलते खुर्सीपार टीआई दल बल के साथ पहुंचे और सबको स्कूल परिसर से बाहर निकालने लगे तभी स्कूल परिसर के गेट पर समर्थक आपस मे भीड़ गए।

देखते ही देखते महौल इतना खराब हो गया कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। भीड़ इतना बढ़ गया कि आरआई, दुर्ग कोतवाली टीआई भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाने के लिए सबको दौड़ाने लगे भागने के चक्कर मे कई समर्थक गाड़ी पर गिरे, एक समर्थक को सर में चोट लगी है जिसको दो टांका लगा है वही कई समर्थकों को मामूली चोट पहुंची है।

सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एएसपी शहर, एएसपी ग्रामीण भी पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ। यहां देखे एक्सक्लूसिव वीडियो👇

 

Related Posts