प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का इतिहास 1000 की गुलामी का नहीं बल्कि भारत का इतिहास विजय, शौर्य, ज्ञान-विज्ञान, कला, सृजन कौशल और सामुद्रिक सामर्थ्य का इतिहास है। सैकड़ों वर्ष पहले जब ऐसे संसाधन नहीं थे तब उस जमाने में समुंदर को चीरकर सिंधुदुर्ग जैसे कितने किले बनाए गए…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय संस्कृति के अनुसार नौसेना में रैंकों का नाम बदला जाएगा। उन्होंने सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस समारोह को संबोधित करते समय यह एलान किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने सशस्त्र बलों में महिला शक्ति को बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने जहाज पर देश की पहली महिला कमांडिंग अफसर नियुक्त करने पर नौसेना को बधाई दी। बता दें कि एक साल पहले प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर नौसेना का नया ध्वज जारी किया था।














