भिलाई। जिला दण्डाधिकारी दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर रोहित व्यास, कमीश्नर नगर निगम भिलाई तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग सतीष ठाकुर के नेतृत्व में नो पर्किंग में खड़े वाहनो और सड़क को अवरोध करने वालो पर की जारी कार्यवाही लगातार जारी है।
आज दिनांक को यातायात आकाश गंगा जोन प्रभारी अनीष सारथी एवं सहायक उप निरीक्षक राजेश पांडे (यातायात), परमेश्वर चन्द्राकर, (सहायक राजस्व अधिकारी, नेहरू नगर जोन)के द्वारा अपनी अपनी टीम के साथ मिलकर सूर्या माल क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहनो को क्रेन से उठा कर यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाया गया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही की गई।
साथ ही भविष्य के लिए समझाईस दिया गया साथ ही साथ सडक पर व्यापार के उद्देश्य से किये गये कब्जा को हटाया गया आज के इस संयुक्त कार्यवाही में कुल-12 कार्यवाही किया गया यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा और सडक पर अवैध रूप से व्यापार करने वाले या कब्जा करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जायेगी है।















