दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिला पंचायत के संबंधित अधिकारियों के साथ तय की गई समीक्षा बैठक में गौठानों की वस्तु स्थिति के उपर उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने गौठानों के लिए नियुक्त किए गए नोडल को नियमित रूप से गौठानों का भौतिक परीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को गौठान में स्थित पशुधन के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करनें की बात कही। जिसमें पशु के लिए आहार और पानी जैसी बुनियादि सुविधाओं को प्राथमिकता की श्रेणी में रखने को कहा।
कलेक्टर नें मनरेगा के तहत् किए जा रहे कार्यों पर भी समीक्षा कि जिसमें उन्होंने स्वीकृत कार्यों में गति लाने कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने मनरेगा के तहत् ज्यादा से ज्यादा निराश्रित महिलाओं को कार्य मिल सके इसके लिए बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को लोकल स्तर पर सर्वे कराने के लिए निर्देशित किया। ताकि निराश्रित महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके। मनरेगा श्रमिकों के भुगतान में किसी भी प्रकार का विलंब न हो इसके लिए भी उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सीमांकन, नामांतरण, भू-अर्जन, डायवर्सन, अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दूरस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों के मुआवजा भुगतान की स्थिति इत्यादि पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारीयों को इन प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने चिटफंड के लंबित प्रकरणों को शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण करते हुए निवेशकों को राशि वापस दिलाने के लिए संबंधित अधिकारी को विधि पूर्ण कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी निकायों के आयुक्त एवं सी.एम.ओ. उपस्थित थे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके आवासों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 74 प्रतिशत आवास पूर्ण हो चुके हैं। राजीव गांधी आश्रय पट्टा वितरण के तहत नगरीय निकाय दुर्ग के अंतर्गत शत-प्रतिशत वितरण किया गया। सभी नगरीय निकायों का कुल प्रतिशत देखा जाए तो पट्टा वितरण में 93 प्रतिशत रिकार्ड दर्ज किया गया।
कलेक्टर ने नगरीय निकायों में बाजारों को व्यवस्थित करने के लिए बाजार स्थल में पार्किंग व्यवस्था, शौचालय एवं सीसी टी.वी. कैमरा की जानकारी लेते हुए अधूरे कार्य को पूर्ण करने कहा। उन्होंने नगरीय निकायों में वृक्षारोपण हेतु टी गार्डन एवं पौधे की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि मुख्य मार्ग, शासकीय बिल्ंिडग, मार्केट एवं घर-घर में सभी खाली जगहों में पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें, ताकि शहर में चारो तरफ हरियाली हो। कलेक्टर ने वृक्षारोपण के कार्य को जून माह से प्राथमिकता के साथ प्रारंभ करने को कहा।
वेंडिंग जोन की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी वेंडिंग जोन के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने एवं आम जनता के लिए सुविधायुक्त बनाया जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। साथ ही इसे संुंदर बनाने के लिए वेंडिंग जोन के आसपास छोटे-छोटे पौधे लगाया जाए और इस तरह उनका रंग-रोगन किया जाए की आम जनता उसकी ओर आकर्षित हो। उन्होंने निकायवार मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत प्राप्त आवेदनों एवं निराकृत आवेदनों की जानकारी भी ली।
ःः000ःः









