भिलाई। दिनांक 30.03.2024 को प्रार्थिया स्मिता ठाकुर निवासी नेहरू नगर भिलाई ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके किरायेदार डाॅ. नितेश नामदेव एक सप्ताह के लिए बाहर गये है। जिनके मकान में दिनांक 27.03.2024 से 29.03.2024 के मध्य अज्ञात आरोपियों द्वारा घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात को चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह प्रार्थी संजय अग्रवाल निवासी नेहरू नगर पश्चिम भिलाई द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनके बाउंड्रीवाल के अंदर रखे बिजली केबल तार बंडल को दिनांक 25.03.2024 की रात्रि अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम और चोरी एवं नकबजनी के प्रकरणों मे अधिक से अधिक माल मशरूका बरामद करने के निर्देश के पालन के अनुक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के संदेहियों की तलाश पतासाजी की गई।
इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति लक्ष्मी मार्केट सुपेला के पास सोने चांदी की जेवरात बिक्री करने आये है। सूचना पर सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
संदेही दुर्गा साहू से पूछताछ करने पर उसने अपने एक नाबालिक मित्र के साथ मिलकर नेहरू नगरपूर्व स्थित मकान के कूलर के वेंटिलेशन से घुस कर चोरी करना स्वीकार किया तथा मेमोरेंडम के आधार परचोरी क़ा सामान सोने चांदी क़ा जेवरात कीमती 1,88,000 रूपये पुलिस को बरामद कराया।
इसी प्रकार संदेही मनीष बैरागी पर पूर्ण संदेह होने पर उससे हिकमतअमली से पूछताछ करने पर उसने अपने दो नाबालिक साथी के साथ मिलकर नेहरू नगर पश्चिम स्थित मकान के बाउंड्रीवाल से तांबे का तार चोरी करना स्वीकार किया। आरोपीयों के कब्जे से 17 किलो जला हुआ तांबा तार कीमती 17000 रूपये जप्त किया। दोनो प्रकरण में बालिक आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया एवं तीनो अपचारी बालको के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, प्र.आर. पंकज चैबे, प्र.आर. भरत यादव, आर. विशाल सिंह, विवेक सिंह, कपिल चैधरी, अजीत सिंह, बसंत मढरिया, सूर्य प्रताप सिंह, सुरेन्द्र पटेल, सुरेन्द्र गिरी, श्यामजी मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।
क्र. अप. क्र. धारा जप्ती आरोपी
1 373/2024 457, 380 भादवि सोने चांदी के जेवरात अंगुठी, नेकलेस, पायल आदि कीमती 1,88,000 रूपये।
आरोपी – दुर्गा साहू पिता मोहन साहू उम्र 47 साल निवासी 5/29 अटल आवास नेहय नगर सुपेला एवं 01 अपचारी बालक।

(2) अपराध क्रमांक 376/2024 457, 380 भादवि बिजली का तार एवं अन्य सामान कीमती 17000 रूपये।
आरोपी -मनीष बैरागी पिता सुभाष दास बैरागी उम्र 18 साल निवासी अटल आवास मकान नंबर 6/20 नेहरू नगर भिलाई एवं 02 अपचारी बालक, कुल जुमला – 2,05,000 रूपये।
















