BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नेशनल वोटर अवरनेस कांटेस्ट का आयोजन के संबंध में बैठक का हुआ आयोजन

दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के महत्व को रचनात्मकता के माध्यम से प्रदर्शित करने के लिए समस्त नागरिकों हेतु माइ वोट इज माइ फ्यूचर, पावर ऑफ वन वोट शीर्षक पर नेशनल वोटर अवरनेस कांटेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।

अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। 15 मार्च 2022 को यह आयोजन 5 श्रेणियों में क्विज कांटेस्ट विडियो मेकिंग कांटेस्ट, पोस्टर डिजाईन कांटेस्ट, सांग कांटेस्ट एवं स्लोगन कांटेस्ट में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता को voter-contest@eci.gov.in ई-मेल आई.डी. पर भारत निर्वाचन आयोग को सीधे प्रेषित कर सकते हैं। प्रतियोगिता का लिंक जिला निर्वाचन कार्यालय की वेबसाईड durg.gov.in पर भी उपलब्ध है।

बैठक में जागेश्वर कौशल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग, डॉ. आर. एन. सिंह प्राचार्य वि.या.ता.स्ना.महा. दुर्ग, डॉ. मीना मान, नोडल अधिकारी वि.या.ता.स्ना.महा. दुर्ग, एम के शर्मा डाकपाल, मुख्य डाकपाल, डॉ. डी. एस. रघुवंशी स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय दुर्ग, तनवीर अकील जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग उपस्थित थें।

Related Posts