BREAKING

Uncategorised

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में विशेष कार्यशाला का समापन : वर्तमान परिवेश में व्हीआईपी सुरक्षा महत्वपूर्ण – आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा

रायपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकाडमी चन्द्रखुरी में व्हीआईपी सुरक्षा को लेकर  6 दिवसीय कार्यशाला का समापन पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेन्ज/गुप्त वार्ता डॉ.आनंद छाबड़ा के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में 24 जिले से 42 पुलिस अधिकारी एवं 10 प्रशिक्षु उप पुलिस अधिकारी ने शिरकत की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता डॉ.आनंद छाबड़ा ने कहा कि, व्हीआईपी सुरक्षा वर्तमान परिवेश में काफी महत्वपूर्ण कार्य है इस दौरान व्हीआईपी सुरक्षा में लगे अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी चौकन्ना रहना चाहिए।

उन्होनें कार्यशाला में बताया कि, व्हीआईपी सुरक्षा के साथ-साथ इस बात का भी विशेष रूप से पुलिस अधिकारियों को ध्यान रखना चाहिए कि, व्हीआईपी सुरक्षा पुलिस के लिए काफी महत्वपूर्ण और गंभीर कार्य है इसमें थोड़ी से भी चूक भारी पड़ सकती है।

कार्यशाला में व्हीआईपी सुरक्षा के विभिन्न बिन्दुओं पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अलग-अलग दिन कार्यशाला को संबोधित करते हुए व्हीआईपी सुरक्षा को लेकर अपने अनुभव शेयर किये। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यशाला में भाग ले रहे अधिकारियों को व्हीआईपी सुरक्षा में छोटी-छोटी कमियों की ओर ध्यान दिलाते हुए उस पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में  वर्तमान परिपे्रक्ष्य में व्हीव्हीआईपी/व्हीआईपी सुरक्षा का महत्व एवं बुनियादी सिद्धांत, व्हीआईपी कारकेड, स्क्वाड आफिसर, पायलट आफिसर, मार्शल के द्वारा कारकेट का संचालन एवं फ्रिस्किंग ड्यूटी/एंटी सेबोटाज बीडीएस चेकिंग, व्हीआईपी की मार्ग सुरक्षा व्यवस्था, व्हीव्हीआईपी कैंप सुरक्षा व्यवस्था पर विभिन्न पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग दिन उपस्थित होकर विस्तार से इस पर प्रकाश डाला।

इस 6 दिवसीय कार्यशाला में पुलिस अकादमी में प्रभारी डॉ.संजीव शुक्ला, सहा.पुलिस महानिरीक्षक, एम.एल.कोटवानी, कमाण्डेन्ट विवेक शुक्ला, प्रखर पाण्डेय, रेल पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा, सेवा निवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलराम हिरवानी, संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने इस कार्यशाला में उपस्थित होकर कार्यशाला में भाग ले रहे पुलिस अधिकारियों को व्हीआईपी सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर संबोधित करते हुए प्रकाश डाला।

Related Posts